अफगानिस्तान में आतंकवादी हमले में 8 अमेरिकी जवानों की मौत (लीड-3)

समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार पूर्वी अफगानिस्तान के नुरिस्तान प्रांत में शनिवार को आतंकवादियों ने एक मस्जिद से सुरक्षाकर्मियों पर हमला बोला, जिसमें उत्तरी अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) के आठ और अफगान राष्ट्रीय सुरक्षा बल के दो सैनिकों की मौत हो गई।

अंतर्राष्ट्रीय सुरक्षा सहायता बल (आईएसएएफ) द्वारा जारी बयान में कहा गया, "आतंकवादियों के हमले के जवाब में सुरक्षाकर्मियों ने भी गोलीबारी शुरू की, जिसमें आतंकवादियों को भी नुकसान पहुंचा। इस हमेल में आठ अमेरिकी और दो अफगानी सैनिकों की मौत हो गई।"

नाटो के प्रवक्ता कर्नल वेन शैंक्स ने आईएसएएफ के आठ सैनिकों की मौत की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि मारे गए सभी सैनिक अमेरिकी थे।

नुरिस्तान प्रांत के खुफिया विभाग के प्रमुख मोहम्मद फारुक ने कहा कि आतंकवादियों ने देशी और विदेशी सुरक्षाकर्मियों पर पाकिस्तान सीमा से लगे कामदेश क्षेत्र में हमला किया था।

दूसरी ओर तालिबान के प्रवक्ता जबिउल्लाह मुजाहिद ने दावा किया कि संर्घष में उसके लड़ाकूओं ने 40 अमेरिकी सैनिकों और 30 अफगानी सैनिकों को मार डाला, जबकि उसके चार लड़ाकू मारे गए और सात अन्य घायल हो गए।

मुजाहिद ने दावा किया कि उसके लड़ाकूओं ने 30 अफगानी सैनिकों को बंधक बना लिया है हालांकि अफगानी सेना और नाटो ने इसे खारिज कर दिया है।

उल्लेखनीय है कि अफगानिस्तान में 100,000 से अधिक नाटो और अमेरिकी सैनिक तैनात हैं। उत्तरी और पश्चिमी अफगानिस्तान में तैनात आईएसएएफ सैनिकों पर इन दिनों आतंकवादी प्रत्येक दिन हमला बोल रहे हैं। मौजूदा हालात को देखते हुए अमेरिका यहां 40,000 अतिरिक्त सैनिकों को भेजने की योजना बना रहा है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+