तपती दिल्ली पर हुई बारिश की बौछार
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुताबिक मध्य पाकिस्तान और महाराष्ट्र के ऊपर चक्रवात बनने से राजधानी में पूर्वी हवाओं के बहने के कारण मौसम में यह बदलाव हुआ है।
आईएमडी के एक अधिकारी ने कहा, "दिल्ली के ऊपर बह रही पूर्वी हवाएं अपने साथ नमी लेकर आई हैं इसलिए आज सुबह (रविवार) यहां बारिश हुई है। अगले कुछ दिनों तक ऐसी ही हल्की बारिश और होगी।"
दिन के मध्य में दर्ज किया गया आद्र्रता स्तर 69 प्रतिशत था। आईएमडी ने अधिकतम तापमान में गिरावट आने की भविष्यवाणी की है। यद्यपि सुबह न्यूनतम तापमान औसत से पांच डिग्री अधिक, 25 डिग्री सेल्सिय दर्ज किया गया था।
अधिकारी ने कहा, "अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने की संभावना है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications