ग्रामीणफोन लाया बांग्लादेश का सबसे बड़ा आईपीओ
समाचार पत्र 'स्टार ऑनलाइन' के अनुसार बांग्लादेश के पूंजी बाजार के इतिहास में अपनी तरह के सबसे बड़े आईपीओ में कंपनी ने 10 टका प्रति शेयर के 69,439,000 सामान्य शेयर बाजार में उतारे हैं।
नोबल पुरस्कार विजेता मुहम्मद यूनुस द्वारा आरंभ ग्रामीणफोन बांग्लादेश की सबसे बड़ी टेलीफोन कंपनी है।
बांग्लादेश के निवासियों के लिए आवेदन करने की अंतिम समय सीमा गुरुवार होगी लेकिन अनिवासी बांग्लादेशी 18 अक्टूबर तक आवेदन दे सकते हैं।
आईपीओ से हासिल रकम का उपयोग कंपनी नेटवर्क विस्तार, सूचना प्रौद्योगिकी विकास और अन्य उद्देश्यों के लिए करेगी।
विश्लेषकों को आईपीओ के लिए कई सौ गुना आवेदन मिलने की उम्मीद है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications