इंजीनियरिंग छात्र में स्वाइन फ्लू की पुष्टि
चण्डीगढ़ के एक स्वास्थ्य अधिकारी ने कहा," यह रोगी लुधियाना (चण्डीगढ़) में अपने परिवार से मिलने आया था और उसमें स्वाइन फ्लू का लक्षण दिखना शुरु हो गया। उसके नमूने जांच के लिए शनिवार को लिए गए थे। जांच में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है।"
अधिाकरी ने कहा कि उसे स्नातकोत्तर चिकित्सा शिक्षा और अनुसंधान संस्थान (पीजीआईएमईआर) में एक अलग वार्ड में रखा गया है। उसकी हालत स्थिर है।
गौरतलब है कि चण्डीगढ़ के अस्पतालों में स्वाइन फ्लू के 230 संदिग्ध मामले सामने आए हैं, जिनमें से 40 लोगों में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications