नक्सलियों ने पश्चिम बंगाल में रेल पटरी उड़ाई
पुलिस के अनुसार उरमा रेलवे स्टेशन के पास रेल पटरी को आधी रात के बाद विस्फोट से उड़ा दिया गया, जिसकारण आद्रा-चंदिल खंड में रेल सेवाएं बाधित हो गई।
गौरतलब है कि नक्सलियों ने हाल ही में अपने नेता कोबेद गांधी और छत्रधर महतो की गिरफ्तारी के विरोध में शनिवार को राष्ट्रव्यापी हड़ताल का ऐलान किया है। नक्सली अपने दोनों नेताओं की रिहाई की मांग कर रहे हैं।
नक्सलियों द्वारा प्रयोग किए गए विस्फोटकों के बारे में जानकारी हासिल करने के लिए घटनास्थल पर विशेषज्ञों का एक दल भेजा गया है।
पुलिस महानिरीक्षक (कानून एवं व्यवस्था) सुरजीत कर पूरोकायस्था ने आईएएनएस को बताया, "घटना से आद्रा-चंदिल खंड में कुछ समय के लिए रेल सेवाएं बाधित हुई थी लेकिन रेल सेवाएं फिर से शुरु कर दी गई हैं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications