अमेरिका में इस साल जलवायु परिवर्तन पर कानून संभव नहीं
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार समचार पत्र 'न्यूयार्क टाइम्स' ने ऊर्जा और जलवायु परिवर्तन के व्ह्वाइट हाउस कार्यालय की निदेशक कैरोल ब्रोवनर के हवाले से शुक्रवार को कहा कि कोपेनहेगन में जलवायु परिवर्तन पर होने वाली बैठक के पहले विधेयक को पारित करने की प्रक्रिया पूरी नहीं होने जा रही है।
सीनेट में इस हफ्ते ग्रीन हाउस गैसों के उत्सर्जन में कटौती करने के लिए विधेयक के कई प्रारूपों को प्रस्तावित किया गया। इसे इस वर्ष के शुरुआत में प्रतिनिधिसभा ने अपनी मंजूरी दी थी। विधेयक के तहत वर्ष 2005 के स्तर की तुलना में 2020 तक 2005 के ग्रीन हाउस गैसों के उत्सर्जन स्तर में 20 फीसदी कटौती की जानी है और 2050 तक ग्रीन हाउस गैसों के उत्सर्जन के स्तर को 80 फीसदी तक कम करना है।
ब्रोवनर ने कहा, " हम कोपेनहेगन जाएंगे और जो कुछ भी हमारे पास है उसी से काम चलाएंगे।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications