'वैकल्पिक ऊर्जा स्रोत के रूप में दहनशील बर्फ का इस्तेमाल'

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक दहनशील बर्फ एक प्रकार की प्राकृतिक गैस जलयोजित (हाईड्रेट)है जो पश्चिमोत्तर चीन के टुंड्रा क्षेत्र में पाई जाती है।

इस परियोजना के मुख्य इंजीनियर वेन हुआईजुन ने कहा, "किनघाई प्रांत के मुली स्थित टुंड्रा से ज्वलनशीन बर्फ निकालने के लिए हमें ज्यादा गहरे सुराख करने की आवश्यकता नहीं है।"

उन्होंने कहा कि चीन के कोयला भूविज्ञान के राष्ट्रीय प्रशासन के तहत दहनशील बर्फ निकालने वाला दल एक शोध द्वारा सुनिश्चित करेगा कि हिमाच्छादित प्राकृतिक गैस के उपयोग से पर्यावरण को तो कोई नुकसान नहीं है।

दहनशील बर्फ, कोयले और तेल से मिलने वाली ऊर्जा का वैकल्पिक स्रोत होगी। एक क्यूबिक मीटर दहनशील बर्फ से 164 क्यूबिक मीटर प्राकृतिक गैस उत्सर्जित होगी।

भूमि संसाधन मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा कि टुंड्रा क्षेत्र की दहनशील बर्फ से जो प्राकृतिक गैस मिलेगी वह 35 अरब टन तेल के बराबर होगी।

चीन ने पहली बार मई 2007 में दक्षिणी चीन के समुद्र में दहनशील बर्फ खोजी थी।

वेन ने कहा कि दहनशील बर्फ के उपयोग से पर्यावरण को नुकसान पहुंच सकता है क्योंकि इससे वायुमंडल में कार्बन डाई ऑक्साइड व मीथेन गैस उत्सर्जित होगी।

वेन ने कहा कि समुद्र तल से 4,100 मीटर ऊपर मुली में वर्ष 2004 से इस परियोजना पर काम हो रहा है।

उन्होंने कहा, "पर्यावरण की सुरक्षा सुनिश्चित करते हुए दहनशील बर्फ के उपयोग के सपने को साकार करने के लिए अभी काफी समय और शोध की आवश्यकता है।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

**

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+