भारतीय मूल का अमेरिकी वकील धोखाधड़ी का जुर्म कबूलने को राजी
अमेरिका की लास एंजेलिस जिला अदालत में दायर मामले के अनुसार संदीप बवेजा (39 वर्ष) पर धोखाधड़ी और न्याय में बाधा डालने के दो आरोप लगाए गए हैं। इन मामलों में अधिकतम 30 साल कैद की सजा हो सकती है। बवेजा इन दोनों मामलों में अपराध स्वीकार करने को राजी है।
अदालती दस्तावेजों के अनुसार बवेजा ने जिपरियल्टी कंपनी के वर्तमान और पूर्व रियल एजेंटों की ओर से मई 2007 में कंपनी द्वारा बिक्री कमीशन, व्यापारिक खर्चो की वापसी से इंकार और वेतन में गैरकानूनी कटौती के खिलाफ मामला दायर किया था।
वर्ष 2007 के अंत में जिपरियल्टी ने बवेजा के साथ एक समझौता किया। इसके अनुसार कपंनी के कर्मचारियों के मुआवजे और बवेजा तथा उसके सहायक की फीस के लिए 35.5 लाख डॉलर मिले।
बवेजा को फीस के लिए 660,000 डॉलर मिलने थे और शेष 2,525,000 डॉलर 800 लोगों को उनके दावों के हिसाब से दिए जाने थे।
समूह के सदस्यों की ओर से बवेजा ने एक बैंक में समझौते से मिली रकम जमा की। बाद में शेयर बाजार में एक ऑनलाइन खाता खोल कर बवेजा ने अधिकांश धन उसमें स्थानांतरित कर दिया। शेयर बाजार कारोबार का कोई अनुभव नहीं होने से उसे भारी नुकसान उठाना पड़ा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications