उमर अब्दुल्ला ने जम्मू बाजार में लोगों से मुलाकात की
जम्मू, 3 अक्टूबर (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने शनिवार को एक राजनेता के रूप में अनपेक्षित काम किया। उन्होंने जेड प्लस श्रेणी के सुरक्षा घेरे से बाहर निकल कर जम्मू के व्यस्त बाजार में आम लोगों के बीच जाकर उनसे बातचीत की।
अब्दुल्ला जम्मू के मध्य स्थित रघुनाथ बाजार में अचानक पहुंचे और लगभग एक किलोमीटर लंबे बाजार में टहलने लगे। इस बाजार में सूखे मेवे, कपड़े की दुकानें हैं और अंतिम डोगरा नरेश महाराजा हरि सिंह के जमाने का बना हुआ हरि थिएटर भी है।
बाजार के दुकानदारों ने यह सोचा कि अब्दुल्ला खरीदारी के लिए बाजार में आए हुए हैं। लेकिन जल्द ही यह साफ हो गया कि मुख्यमंत्री लोगों से मिलना चाहते थे और बातचीत करना चाहते थे। जल्द ही उनके चारों ओर लोगों की भीड़ जमा हो गई। तमाम लोग अपनी गर्दनें उठा-उठा कर 39 वर्षीय अब्दुल्ला की झलक पाने की कोशिश कर रहे थे।
उनके साथ सुरक्षा कर्मी मुस्तैद थे, लेकिन अब्दुल्ला सुरक्षा घेरे से बाहर निकल कर लोगों के साथ घुल-मिल गए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications