बलात्कार के आरोपी को 15 साल की सजा
बोगोटा, 3 अक्टूबर (आईएएनएस)। पिछले 30 वर्षो से अपनी बेटी का यौन शोषण कर रहे एक कोलंबियाई आदमी को 15 साल से अधिक की कैद की सजा सुनाई गई है। आदमी के अपनी बेटी से सात बच्चे हैं।
समाचार एजेंसी ईएफई के मुताबिक दक्षिणी टोलिमा प्रांत के फ्रेस्नो के एक न्यायाधीश ने व्याभिचार व बलात्कार के आरोपी आर्केडियो अल्वारेज क्विनटीरो को 15 वर्ष, 7 महीने की सजा सुनाई है।
अल्वारेज बोगोटा से 200 किलोमीटर दूर मेरीक्विटा का निवासी है। 30 साल तक यौन शोषण का शिकार होने और 14 बार गर्भवती होने के बाद उसकी बेटी अल्बा नीडीया ने घर से भागकर अपने पिता के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद गत मार्च में उसे गिरफ्तार किया गया था।
जांचकर्ताओं ने पाया कि पत्नी की मृत्यु के बाद से अल्वारेज ने बेटी का यौन शोषण शुरू कर दिया था। उस वक्त बेटी की उम्र
महज पांच साल थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications