बारामूला में कर्फ्यू
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि बारामूला में स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है।
उल्लेखनीय है कि शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद प्रदर्शन कर रहे लोगों पर पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े थे और उसी दौरान किशोर इरफान अहमद लोन घायल हो गया था। प्रदर्शनकारी कट्टरपंथी नेता सैयद अली गिलानी की नजरबंदी का विरोध कर रहे थे।
इरफान ने शुक्रवार को ही अस्ताल में दम तोड़ दिया। उसे बीती रात सुपुर्द-ए-खाक कर दिया और उस समय भी लोगों ने नारेबाजी की।
प्रशासन ने शनिवार सुबह ही बारामूला में भारी संख्या में पुलिस और अर्धसैनिक बलों की तैनाती कर दी। सोपोर कस्बे में भी सख्ती बढ़ा दी गई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications