भारतीय मूल के युवक को 21 साल की सजा
लंदन के उप नगरीय इलाके में दिपेश चौहान (28) ने अपने सहयोगी शुजाक खालिक और आरिफ आगा के सहयोग से भारतीय छात्र सवन त्रिवेदी को बंधक बना कर रखा और उसके सौतेले पिता से फिरौती की मांग की। दिपेश एक ग्लास फैक्ट्री का प्रबंधक है।
शुक्रवार को शहर के साउथवार्क क्रॉउन की अदालत ने यह सजा सुनाई। बंधक रखने के दौरान छात्र को आंखों पर पट्टी बांध कर रखा गया और उसे पीटा गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications