स्वाइन फ्लू से 5 की मौत, मृतकों की संख्या 340 हुई
नई दिल्ली, 3 अक्टूबर (आईएएनएस)। देश में स्वाइन फ्लू से पांच और लोगों की मौत हो गई। इसके साथ ही मृतकों की संख्या बढ़कर 340 हो गई।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के बयान के अनुसार शनिवार को 197 नए मामले सामने आए हैं। इस तरह देश में पीड़ितों की संख्या 10,730 हो गई।
महाराष्ट्र में तीन और मरीजों ने इस बीमारी दम तोड़ दिया। इसके साथ ही यहां मृतकों की संख्या 135 हो गई। राज्य में दो और संदिग्ध मरीजों की मौत हुई है लेकिन अभी उनकी जांच रिपोर्ट नहीं आई है।
गुजरात में एक मरीज के दम तोड़ने के साथ ही यहां मरने वालों की संख्या 35 हो गई है। इसके साथ ही कर्नाटक में एक मरीज की मौत की पुष्टि हुई है।
शनिवार को सामने आए 197 नए मामलों में महराष्ट्र के 61 मरीज हैं। इस तरह राज्य में पीड़ितों की संख्या 2968 हो गई।
दिल्ली में 56 नए मामले सामने आए हैं और यहां पीड़ितों की संख्या 2769 हो गई है। अन्य नए मामलों में कर्नाटक के 24, केरल 22, आंध्र प्रदेश 14, हरियाणा 10, गुजरात 7 और उत्तर प्रदेश 2 शामिल हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सíवस।


Click it and Unblock the Notifications