वर्तमान खतरों से निपटने में गांधी जी का संदेश महत्वपूर्ण : मून
गांधीजी के सम्मान पर उनके जन्म दिवस पर शुक्रवार को आयोजित तीसरे अंतर्राष्ट्रीय अहिंसा दिवस पर एक संदेश में मून ने कहा कि गांधी जी समझ गए थे कि एक ताकतवर विचार दुनिया को बदल सकता है।
संयुक्त राष्ट्र महासचिव ने कहा, "हमें दुनिया को व्यापक संहार के हथियारों से मुक्त करने के लिए प्रयास करना चाहिए।"
मून ने कहा कि अहिंसा केवल हथियारों के संदर्भ में ही नहीं लागू होनी चाहिए। संयुक्त राष्ट्र और इसके जमीनी स्तर के सहयोगी धरती पर मानव के हमले को रोकने के लिए भी लंबे समय से अभियान चला रहे हैं।
उन्होंने कहा कि ग्रीनहाउस गैसें लंबे समय से धरती के लिए खतरा पैदा कर रही हैं। मून ने प्रत्येक कार्यकर्ता से दिसम्बर में कोपेनहेगन में होने वाले संयुक्त राष्ट्र जलवायु परिवर्तन सम्मेलन में एक समझौते के लिए वैश्विक नेताओं पर दबाव डालने का आग्रह किया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications