थरूर खाड़ी देशों के दौरे पर रविवार को रवाना होंगे
थरूर बहरीन में विदेश मंत्री माजिद बिन मुसिन अल अलावी के साथ द्विपक्षीय और क्षेत्रीय मुद्दों पर विचार-विमर्श करेंगे। वे बहरीन के शाह शेख हमद बिन ईसा अल खलीफा और अन्य गणमान्य व्यक्तियों के साथ भी मुलाकात करेंगे।
विदेश मंत्रालय ने शनिवार को थरुर की गल्फ कोऑपरेशन काउंसिल (जीसीसी) की पहली यात्रा की घोषणा करते हुए कहा, "यात्रा के दौरान आर्थिक, व्यापार और ऊर्जा सुरक्षा के अलावा सहयोग के नए क्षेत्रों पर भी विचार विमर्श किया जाएगा।"
बहरीन की यात्रा के बाद थरूर मंगलवार को यूएई की तीन दिवसीय यात्रा पर जाएंगे।
वे दुबई के शाहजादा मोहम्मद अल मक्तूम और विदेशी व्यापार मामलों के मंत्री शेख लुबना खालिद सुल्तान अल कासिमी से मुलाकात करेंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications