ओबामा प्रशासन में मनमोहन का पहला राजकीय अमेरिकी दौरा नवंबर में
व्हाइट हाउस के प्रवक्ता राबर्ट गिब्स ने एक बयान में कहा कि ओबामा और उनकी पत्नी मिशेल उसी शाम सिंह और उनकी पत्नी गुरशरण कौर के सम्मान में एक रात्रिभोज का आयोजन करेंगे।
गिब्स ने कहा कि ओबामा प्रशासन में सिंह की यह पहली आधिकारिक यात्रा है और इससे अमेरिका और भारत के बीच बढ़ती राजनीतिक भागीदारी और दोनों देशों के नागरिकों के बीच बढ़ती मित्रता प्रदर्शित होगी।
प्रवक्ता ने कहा कि इस दौरे के दौरान दोनों नेताओं के विस्तृत वैश्विक और समान हितों और चिंताओं से जुड़े द्विपक्षीय मुद्दों पर चर्चा करने की उम्मीद है।
गिब्स ने कहा कि जुलाई से आरंभ हुई रणनीतिक वार्ता पर भी चर्चा होने और इसकी प्रगति की समीक्षा किए जाने की संभावना है।
उल्लेखनीय है कि अमेरिकी विदेश मंत्री हिलेरी क्िंलटन ने जुलाई में अपने भारत दौरे के दौरान मनमोहन सिंह को राजकीय यात्रा का निमंत्रण दिया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications