खगड़िया हत्याकांड में 37 आरोपी बनाए गए, 7 गिरफ्तार (लीड-1)

राज्य के अपर पुलिस महानिदेशक नीलमणि ने शनिवार को आईएएनएस को बताया कि हत्याकांड मामले के मुख्य आरोपी ओ़ पी़ महतो समेत सात लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि इस मामले में शनिवार को आठ लोगों को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। उन्होंने दावा किया कि जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

इसके पूर्व खगड़िया जिले के पुलिस अधीक्षक इंद्रानंद मिश्रा ने शनिवार को बताया कि पीड़ितों द्वारा दर्ज प्राथमिकी में 37 लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया गया है। उन्होंने बताया कि नामजद व्यक्तियों को गिरफ्तार करने के लिए छापामारी अभियान चलाया जा रहा है।

मिश्र ने बताया कि घटना के चश्मदीद गवाह पारो सिंह के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। उन्होंने बताया कि अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए विशेष कार्य बल (एसटीएफ) की दो तथा बिहार सैन्य बल-1 (बीएमपी) की एक टुकड़ी को लगाया गया है।

उल्लेखनीय है कि खगड़िया जिले के मोरकही थाना क्षेत्र में गुरुवार को नक्सली संगठन के संदिग्ध सदस्यों ने 16 लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी थी, जिसमें 11 वयस्क और पांच नाबालिग थे। इस मामले में शुक्रवार को 10 लोगों को हिरासत में लिया गया और पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। पुलिस के अनुसार हिरासत में लिए गए लोगों में इस हत्याकांड का मुख्य आरोपी ओ़ पी़ यादव भी शामिल है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+