कोबद को मुहैया कराया गया इलाज : पुलिस
मुख्य महानगरीय दंडाधिकारी कावेरी बावेजा की अदालत में गांधी की मेडिकल रिपोर्ट पेश करते हुए पुलिस ने कहा कि उन्हें जी.बी. पंत अस्पताल में उपलब्ध इलाज की सुविधा मुहैया कराई जा रही है।
पुलिस ने कहा कि मेडिकल रिकार्ड से यह भी पता चलता है कि गांधी दिल्ली में फर्जी नाम से रह रहे थे।
अदालत कोबद गांधी द्वारा दाखिल की गई याचिका पर सुनवाई कर रही थी जिसमें उन्होंने कहा था कि उन्हें तिहाड़ जेल में इलाज की सुविधा नहीं मुहैया कराई जा रही है।
लंदन में पढ़े लिखे 63 वर्षीय कोबद गांधी को पुलिस ने दिल्ली में 21 सितंबर को गिरफ्तार किया था। हालांकि कहा जा रहा है कि पुलिस ने गांधी को 17 सितंबर को ही हिरासत में ले लिया था। गांधी को 6 अक्टूबर तक न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications