अमेरिका में 9.8 प्रतिशत हुई बेरोजगारी दर
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार सरकार ने शुक्रवार को बताया कि वर्ष 1983 के बाद से बेरोजगारी दर सबसे अधिक है। अगस्त में बेरोजगारी दर 9.7 प्रतिशत थी।
सितम्बर महीने में और 263,000 नौकरियां कम हुईं हैं। दिसम्बर 2007 में आरंभ हुई मंदी के कारण अमेरिका में अब तक कुल 72 लाख लोगों की नौकरियां खत्म हुईं हैं।
रोजगार की खराब हालत के बावजूद अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने कहा है कि अर्थव्यवस्था में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है लेकिन इसे पूरी तरह सुधरने में कुछ समय लगेगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications