इटली में बाढ़ से 20 लोगों की मौत
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि बाढ़ प्रभावित नगर मेसीना में आपातकाल लगा दिया गया है। गुरुवार रात आए तूफान और मूसलाधार बारिश की वजह से इस इलाके में बाढ़ के हालात पैदा हुए हैं।
अधिकारियों ने बताया कि बाढ़ में 40 लोग घायल भी हुए हैं जिन्हें अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। इस आपदा से लगभग 450 लोग बेघर हो गए हैं। बचाव कार्य के लिए नौकाओं और हेलीकॉप्टरों को लगाया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications