पाकिस्तानियों की रिहाई का गिलानी ने किया स्वागत
इन पाकिस्तानियों की रिहाई वास्तविक दोषियों के पकड़े जाने के बाद हुई। इन लोगों ने सऊदी अरब की उड़ान पकड़ने से पहले निर्दोष लोगों के सामानों में नशीले पदार्थ रखे थे। वास्तविक अपराधियों को पाकिस्तान में पकड़ा गया।
रिहा लोगों के पाकिस्तान पहुंचने के बाद गिलानी ने शुक्रवार को उन्हें अपने आवास पर आमंत्रित किया। उन्होंने कहा, "आपके निर्दोष होने से देश का गर्व बढ़ा है।"
उल्लेखनीय है कि इस मामले पर चर्चा के लिए पाकिस्तान के आतंरिक मामलों के मंत्री रहमान मलिक सऊदी अरब गए थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications