सिख पुलिसकर्मी को 10,000 पाउंड का मुआवजा
उत्तर पश्चिम इंग्लैंड के ग्रेटर मैनचेस्टर के एक सुरक्षा बल में पुलिस सिपाही के रूप में कार्यरत गुरमील सिंह को एक रोजगार न्यायाधिकरण ने तीन सप्ताह तक की सुनवाई के बाद शुक्रवार को मुआवजा प्रदान किए जाने का आदेश दिया।
वर्ष 2004 में ग्रेटर मैनचेस्टर पुलिस (जीएमपी) से जुड़े सिंह ने अपने विभाग पर इस आरोप के साथ मुकदमा ठोक दिया था कि दंगा प्रशिक्षण पर चर्चा के लिए आयोजित एक बैठक के दौरान एक सार्जेट ने उनसे कहा, "क्या तुम अपनी पगड़ी को उतार नहीं सकते.. इसके लिए तो तुमने हस्ताक्षर किया है।"
सिंह से यह भी कहा गया कि क्या वह अपनी पगड़ी में सुधार नहीं कर सकते। सिंह (31) ने कहा है कि इससे उन्हें गहरा आघात लगा था।
इस आदेश के बाद सिंह ने कहा है, "मैं अपने काम पर वापस लौटने की सोच रहा हूं और देखता हूं कि जीएमपी मेरे साथ कैसा व्यवहार करता है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications