नक्सली बंद से पश्चिम बंगाल में जनजीवन प्रभावित
सूत्रों के मुताबिक शनिवार को तीनों जिलों की सड़कों पर न तो वाहन दिखाई दिए और न ही यहां की दुकानें खुलीं।
राज्य के पुलिस महानिरीक्षक भूपिंदर सिंह ने आईएएनएस से कहा, "सामान्य जन-जीवन जाहिर तौर पर प्रभावित रहा। लेकिन बंद का बहुत गहरा असर नहीं हुआ। आज अवकाश का दिन है और लोग लक्ष्मी पूजा का आयोजन कर रहे हैं।"
उन्होंने कहा कि तीनों जिलों में राज्य सरकार की बसें चल रही हैं।
इस बीच आज सुबह पुरुलिया जिले में नक्सली छापामारों ने एक रेल लाइन के निकट बारूदी सुरंग विस्फोट किया।
उर्मा स्टेशन के निकट हुए इस विस्फोट से आद्रा-चांडिल खंड में चलने वाली रेलगाड़ियों की आवाजाही प्रभावित हुई।
महतो की 'अनैतिक' गिरफ्तारी व 21 सितम्बर को गिरफ्तार हुए भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के नेता कोबद गांधी को चिकित्सकीय मदद देने से सरकार के इनकार के बाद नक्सलियों ने इस बंद का आह्वान किया था।
बंद के द्वारा उड़ीसा के सुंदरगढ़ व कोरापुट में सुरक्षा बलों की ज्यादतियों व छत्तीसगढ़ में सीआरपीएफ की इकाई 'कॉमबेट बटालियन फॉर रिजोल्यूट एक्शन' (कोबीआरए) द्वारा स्थानीय लोगों की प्रताड़ना के खिलाफ भी विरोध जताया गया। नक्सलियों ने केंद्र सरकार द्वारा उनके खिलाफ विशेष बलों के इस्तेमाल का भी विरोध किया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications