फिलीपींस में अब 'परमा' तूफान से लोग खौफजदा
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक मनीला से 405 किलोमीटर दूर कागयान प्रांत में तूफान 'परमा' की वजह से कई पेड़ गिर गए और घरों की छतें क्षतिग्रस्त हो गईं।
क्षेत्रीय पुलिस प्रमुख राबटरे दामियान ने बताया, " हमारे क्षेत्र में काफी तेज हवाएं चल रहीं हैं। यदि इसका मजबूत प्रभाव पड़ेगा तो यह काफी विनाशकारी साबित होगा।"
क्षेत्रीय आपदा समन्वय परिषद के प्रमुख दामियान ने कहा कि पेड़ों के उखड़ जाने से सड़कें अवरुद्ध हो गई हैं जबकि प्रभावित प्रांतों में बिजली सुबह से ही कटी हुई है।
मौसम विभाग का कहना है कि तूफान 'परमा' के कारण 175 किलोमीटर प्रति घंटे से लेकर 210 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल रहीं थीं।
गौरतलब है कि फिलीपींस में 26 सितंबर को आए विनाशकारी तूफान 'केत्साना' के कारण 288 लोग मारे गए थे और 400,000 से अधिक लोगों को राहत शिविरों में रखा गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications