प्रेम प्रसंग में युवक की पीट-पीटकर हत्या
पुलिस के अनुसार लक्ष्मीपुर रहटा गांव निवासी कुंदन कुमार यादव का कथित रूप से गांव की ही एक लड़की के साथ प्रेम संबंध था। बीती रात कुंदन उसी लड़की के साथ था तभी ग्रामीणों ने उसे पकड़ लिया और शादी करने के लिए दबाव डालने लगे परंतु कुंदन तैयार नहीं हुआ। इसी क्रम में कुछ लोगों ने उसकी जमकर पिटाई कर दी जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई।
घटना की पुष्टि करते हुए कुमारखंड थाना के प्रभारी मनोज सुमन ने बताया कि इस मामले की एक प्राथमिकी दर्ज करा दी गई है जिसमें कुमारखंड ग्राम पंचायत के पूर्व मुखिया हलधर यादव समेत आठ लोगों को आरोपी बनाया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications