गोवा को धूम्रपान मुक्त बनाना चाहता है एनओटीई
राष्ट्रीय तंबाकू उन्नमूलन संगठन (एनओटीई) के महासचिव शेखर सालकर ने संवाददाताओं को बताया, "गोवा को धूम्रपान मुक्त राज्य बनाने के लिए राज्य सरकार और तंबाकू निरोधी समूह साथ मिलकर काम कर रहे हैं।"
गौरतलब है कि एनओटीई कथित तौर पर हिन्दी फिल्मों में धूम्रपान को बढ़ावा देने के लिए वालीबुड के मशहूर अभिनेता अमिताभ बच्चन और शाहरुख खान को कोर्ट में घसीट चुका है।
सालकर ने कहा, "देश के स्वैच्छिक स्वास्थ्य संघ (वीएचआई) अपने सर्वे में धूम्रपान निरोधी अधिनियम का 70 फीसदी पालन करने का समर्थन कर चुका है।"
महासचिव सालकर ने कहा कि गोवा को धूम्रपान मुक्त राज्य बनाने के लिए धूम्रपान निरोधी कानून को 90 फीसदी तक लागू करने की आवश्यकता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications