असम के अलगाववादी संगठन का ठिकाना बांग्लादेश में
प्रतिबंधित नेशनल डेमोक्रेटिक फ्रंट ऑफ बोडोलैंड (एनडीएफबी) के अध्यक्ष डी.आर. नाब्ला ने आईएएनएस को एक बयान में कहा, "मैं स्वतंत्रता संघर्ष में बांग्लादेश से मदद देने का अनुरोध करता हूं। मैं बांग्लादेश के सुरक्षाबलों से भी अपील करता हूं कि जब हमारे संगठन के सदस्य अपनी सुरक्षा के लिए उनकी सीमा में घुसें तो वे उनको गिरफ्तार न करें।"
नाब्ला ने शनिवार को एनडीएफबी के 23 वें स्थापना दिवस के मौके पर यह बयान जारी किया।
एनडीएफबी 1986 से असम में बोडो जनजातीय के लिए स्वतंत्र राज्य के लिए संघर्ष कर रहा है।
एनडीएफबी पर असम में 30 अक्टूबर, 2008 में सिलसिलेवार बम विस्फोट करने का आरोप है जिसमें 100 से अधिक लोग मारे गए थे और 300 से अधिक लोगों की मौत हो गई थी।
असम में पिछले दो दशक से जारी आतंकवाद में 10,000 से अधिक लोग अपनी जान गंवा चुके हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications