परमाणु संयंत्रों को छिपा नहीं रहा है ईरान : अहमदीनेजाद

तेहरान, 3 अक्टूबर (आईएएनएस)। ईरान के राष्ट्रपति महमूद अहमदीनेजाद ने शनिवार को कहा कि अमेरिका सहित दुनिया की ताकतों को अहसास हो गया है कि उनका देश अपने नए परमाणु संयंत्र के बारे में कुछ भी नहीं छिपा रहा है।

समचार एजेंसी डीपीए के अनुसार ईरान की आधिकारिक समाचार एजेंसी इरना ने राष्ट्रपति के हवाले से कहा कि पश्चिमी प्रचार अभियान के बावजूद यह स्पष्ट हो गया है कि ईरान अपने नए परमाणु संयंत्र को दुनिया से नहीं छिपा रहा है।

अहमदीनेजाद ने कहा कि उनके देश ने अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (आईएईए) को नए परमाणु संयंत्र के बारे में सूचना दे दी थी।

राष्ट्रपति के मुताबिक जेनेवा की बैठक के बाद दुनिया की ताकतों को पता चल गया है कि ईरान ने आईएईए के नियमों का पालन किया है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+