कमजोर रहेगी यूरोप की वृद्धि दर : आईएमएफ
यूरोपीय अर्थव्यस्थाओं की स्थिति पर अंतर्राष्ट्रीय मुद्राकोष (आईएमएफ) की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि सरकारों द्वारा बड़े पैमाने पर जारी किए गए राहत पैकेजों की बदौलत ज्यादातर देश सदी की सबसे भीषण मंदी से उबर गए हैं।
लेकिन इन देशों की अर्थव्यवस्था के पटरी पर लौटने में लंबा वक्त लेगगा क्योंकि यूरोप का ज्यादातर निर्यात एशिया और अमेरिका को होता है।
आईएमएफ के यूरोपीय विभाग के निदेशक मारेक बेलका ने चेताया कि हाल में वैश्विक व्यापार में आई तेजी का बुलबुला जल्दी ही फूट सकता है क्योंकि अमेरिकी उपभोक्ता कभी शायद ही उस तरह से खर्च करेंगे जैसे मंदी से पहले खर्च करते थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications