मुख्य निर्वाचन आयुक्त हिमाचल के निजी दौरे पर
शिमला, 3 अक्टूबर (आईएएनएस)। मुख्य निर्वाचन आयुक्त शनिवार से हिमचाल प्रदेश के दो दिवसीय दौरे पर जा रहे हैं। इस दौरान वह अपने पूर्व स्कूल कसौली पर्वतीय क्षेत्र स्थित लॉरेंस स्कूल में पूर्व छात्रों के मिलन समारोह में शिरकत करेंगे।
स्कूल के प्रधानाचार्य प्रवीण वशिष्ठ ने आईएएनएस को बताया, " मुख्य चुनाव आयुक्त नवीन चावला शनिवार को स्कूल के 162 वें स्थापना दिवस पर पूर्व छात्रों के मिलन समारोह की मेजबानी करेंगे।"
उन्होंने बताया कि इस साल 1959 और 1984 बैच के छात्रों को आमंत्रित किया गया है। पूर्व छात्रों का यह समारोह दो दिन तक चलेगा।
लॉरेंस आवासीय पब्लिक स्कूल की स्थापना ब्रिटिश सैनिकों के अनाथ बच्चों के लिए 1847 में सर हेनरी और लेडी होनोरिया लॉरेंस ने की थी।
स्कूल के पूर्व छात्रों में भाजपा नेता मेनका गांधी, अभिनेता संजय दत्त, रॉनित राय और जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला शामिल हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications