Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

आंध्र प्रदेश में बचाव कार्यो में 15 हेलीकॉप्टर, 600 जवान तैनात

हेलीकॉप्टर बेंगलुरू, तिरुपति और विजयवाड़ा से उड़ान भरेंगे और बुरी तरह प्रभावित कुरनूल तथा महबूबनगर जिलों में भोजन और पानी के पैकेट गिराएंगे। यहां हजारों लोग दो दिनों से फंसे हुए हैं। अधिकारियों ने हेलीकॉप्टरों से गिराए जाने के लिए भोजन और पानी के 200,000 पैकेट तैयार कर लिए हैं।

आपदा प्रबंधन के आयुक्त दिनेश कुमार ने शनिवार को संवाददाताओं को बताया कि कुरनूल जिले में 250, महबूबनगर में 170 और कृष्णा जिले में सेना के 150 जवानों को बचाव एवं राहत कार्यो में लगाया गया है।

तमिलनाडु, पुणे और भुवनेश्वर से आपदा प्रबंधन कार्रवाई बल के सदस्य भी बाढ़ग्रस्त इलाके में पहुंच गए।

राज्य के गृह मंत्री पी. सबिता इंद्रा रेड्डी ने बताया कि कुरनूल जिले में सेना के जवान 48 मशीनी नौकाओं के साथ पहुंच गए हैं। कृष्णा नदी में आई बाढ़ से कुरनूल और उसके आसपास के दर्जनों गांव पूरी तरह जलमग्न हो गए हैं।

मंत्री ने बताया कि महबूबनगर जिले में भी 15 मशीनी नौकाएं भेजी गई हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+