मुंबई में 'वेक अप सिड' का शांतिपूर्ण प्रदर्शन

फिल्म में 'मुंबई' की जगह 'बॉम्बे' नाम इस्तेमाल करने पर महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) ने शुक्रवार को कड़ा विरोध किया था। घटना के बाद करण जौहर मनसे के मुखिया राज ठाकरे के पास बिना शर्त माफी मांगने के लिए पहुंच गए थे।

मनसे के उपाध्यक्ष वागीश सारस्वत का कहना है कि शुक्रवार को दुनियाभर में रिलीज फिल्म के 700 प्रिंटों में फिल्म के शुरू में पर्दे पर लिखित माफी मांगने के लिए जौहर को तीन दिन का समय दिया गया है।

सारस्वत ने आईएएनएस से कहा, "हमारे लोग घटना पर नजर रखे हुए हैं और हम फिल्म के प्रदर्शन में कहीं भी बाधा नहीं पहुंचा रहे हैं। हमें उम्मीद है कि जिस माफी का वादा किया गया है वह जल्दी ही पर्दे पर नजर आएगी।"

कांडीवली के ठाकुर सिनेमा के बॉक्स ऑफिस प्रबंधक का कहना है कि फिल्म के प्रति दर्शकों की प्रतिक्रिया सामान्य है और फिल्म के निर्धारित शो बिना किसी बाधा के पूरा हो रहे हैं।

रणबीर कपूर और कोंकणा सेन शर्मा ने फिल्म में अभिनय किया है। जौहर द्वारा निर्देशित यह फिल्म उनकी कंपनी धर्म प्रोडक्शंस प्राइवेट लिमिटेड की नवीनतम प्रस्तुति है।

शुक्रवार को विवाद में कूदते हुए शिव सेना ने फिल्म में 'मुंबई' की जगह 'बाम्बे' के इस्तेमाल पर कहा था कि जौहर को इसके लिए आठ करोड़ मराठियों से माफी मांगनी चाहिए।

सेना के राज्यसभा सांसद संजय राउत ने कहा, "उन्हें किसी एक व्यक्ति (राज ठाकरे) से नहीं महाराष्ट्र के लोगों से माफी मांगनी चाहिए।"

दूसरी ओर मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण ने इस विवाद पर अपनी अप्रसन्नता जाहिर की है।

चव्हाण ने कहा, "जौहर को अपनी शिकायतें दूर करने के लिए किसी व्यक्ति या राजनीतिक दल के पास न जाकर पुलिस या सरकार के पास आना चाहिए था।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+