श्रीलंकाई महिला की लाश बरामद
पुलिस निरीक्षक आर.बी.सिंह ने आईएएनएस को फोन पर बताया, "चंदौली जिले के भगवान तालाब क्षेत्र से शुक्रवार देर शाम पटरियों के पास 61 वर्षीया हेरात मुदियन अनुल्ला का शव पाया गया।"
पुलिस के अनुसार प्रथमदृष्टया जांच में पाया गया है कि महिला पर्यटक की मौत ट्रेन से टक्कर के कारण हुई है जबकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट की अभी प्रतिक्षा की जा रही है।
पुलिस के अनुसार अनुल्ला करीब 100 अन्य श्रीलंकाई पर्यटकों के साथ गुरुवार को वाराणसी पहुंची थी और उसने सारनाथ के दर्शन किए थे। बाद में ये सभी पर्यटक बिहार के गया के लिए रवाना हुए थे।
सिंह ने बताया कि चंदौली में बस खाने-पीने के लिए रुकी थी। चाय पीने के बाद अनुल्ला ने अपने दोस्तों से कहा कि वह टहलना चाहती है और थोड़ी देर में वापस लौट आएगी। जब अनुल्ला समय पर वापस नहीं लौटी तो उसके दोस्तों ने उसकी खोजबीन शुरु की जिस दौरान महिला का शव रेलवे पटरी के पास पाया गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications