दलाई लामा की उपेक्षा के कारण आस्ट्रेलिया प्रधानमंत्री की आलोचना
सिडनी, 3 अक्टूबर (आईएएनएस)। तिब्बतियों के आध्यात्मिक नेता दलाई लामा की आगामी दिसम्बर में आस्ट्रेलिया यात्रा के दौरान उनसे मिलने से इंकार करने का फैसला लेने के कारण आस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री केविन रुड पर चीन के सामने घुटने टेकने का आरोप लग रहा है।
रुड जब विपक्ष के नेता थे तो वर्ष 2007 के दलाई लामा की आस्ट्रेलिया यात्रा के दौरान उनसे मिले थे। ग्रीन पार्टी की सांसद सारा हेनसन-योयुंग ने शनिवार को रुड पर कायरता का आरोप लगाया है।
उन्होंने कहा कि दलाई लामा से मुलाकात करने के लिए रुड को मजबूत बनने की जरूरत है। उनके निर्णय का एकमात्र कारण यह है कि वह चीन सरकार को नाराज नहीं करना चाहते।
रुड के हाथों सत्ता गंवाने वाले जॉन हावर्ड जब प्रधानमंत्री थे तो उन्होंने दलाई लामा से भेंट की थी। तत्कालीन विपक्षी नेता रुड ने पहले दलाई लामा से भेंट करने से इंकार कर दिया था लेकिन बाद में हावर्ड द्वारा तय एक मुलाकात के लिए राजी हो गए थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications