बाढ़ प्रभावितों में राहत सामग्री का वितरण
राज्य में बुधवार से हो रही मूसलाधार बारिश से आई बाढ़ की वजह से बीजापुर, रायचूर, बेलगाम, बीदर, गुलबर्गा, कोपाल, बेल्लारी, देवनगरी और चिकबल्लापुर जिलों में मरने वालों की संख्या बढ़कर 101 तक पहुंच गई है। हालांकि अपुष्ट खबरों के अनुसार कर्नाटक के बाढ़ प्रभावित 29 जिलों में मरने वालों की संख्या 140 से अधिक हो गई है।
राज्य आपदा प्रबंधन समिति के प्रवक्ता ने आईएएनएस को बताया," बाढ़ प्रभावित इलाकों में राहत सामग्री पहुंचाने के लिए राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन एजेंसी के बचाव दल राहत कार्यो में जुटे हैं। छह हेलीकॉप्टरों और 32 नावों की मदद से करीब 105 सदस्य बचाव कार्यो में लगे हैं।"
गौरतलब है कि बाढ़ प्रभावित जिलों में 455 खाद्य केंद्र स्थापित किए गए हैं। मुख्यमंत्री बी.एस येदियुरप्पा ने शनिवार को बाढ़ प्रभावित जिलों का हवाई सर्वेक्षण किया। रेल और सड़क संचार चौथे दिन भी ठप रहा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications