मारा जा चुका है पाकिस्तानी तालिबान का नया सरगना!
पूर्व तालिबानी सरगना बैतुल्लाह मेहसूद के मारे जाने के बाद हकीमुल्लाह को नया सरगना चुना गया था। समाचार पत्र 'द नेशन' ने शनिवार को खबर दी कि हकीमुल्लाह का मारा जाना निश्चित तौर पर संगठन के एक और आघात है। अब तक आधिकारिक रूप से उसकी मौत की पुष्टि नहीं हो सकी है।
आतंकवाद विरोधी गतिविधियों से संबद्ध एक अधिकारी ने बताया, "हमें यह स्पष्ट हो चुका है कि वह मारा जा चुका है। हालांकि इस बारे में निर्णायक तौर पर पुष्टि नहीं की गई है।"
नाम उजागर नहीं करने की शर्त पर अधिकारी ने बताया कि समझा जाता है कि दक्षिणी वजीरिस्तान में हफ्तों पहले प्रतिद्वंद्वी गुट के साथ झड़पों के दौरान हकीमुल्लाह मारा जा चुका है, लेकिन अमेरिकी एजेंसियां निर्णायक घोषणा से पहले सूचना की पुष्टि करने में जुटी हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications