इंडोनेशिया ने मांगी और मदद

इंडोनेशिया के स्वास्थय मंत्री ने अंतर्राष्ट्रीय समुदाय से और अधिक मदद की अपील की है ताकि सुमात्रा के भूकम्प से प्रभावित लोगों की मदद की जा सके.
सुमात्रा में हुए भूकम्प में 11 सौ से ज्यादा लोगों के मारे जाने की ख़बर है.
मंत्री सिति फादिलाह सूपारी ने कहा है कि बहुत सारे लोग अभी भी मलबे के नीचे दबे हुए हैं और इन्हें निकालने के लिए विषेशज्ञों की टीम और उपकरणों की जल्द ज़रूरत है.
उन्होंने स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए भी मदद की अपील की है.
सबसे अधिक भूकम्प प्रभावित शहर पादांग में घायलों का इलाज टेंटों में किया जा रहा है और आशंका जताई जा रही है कि किसी महामारी की शुरूआत राहत कार्य में दिक्कतें पैदा कर सकती हैं.
चीन ने पाँच लाख डालर मदद की घोषणा की है.
पादांग में अभी भी ज्यादातर बिजली और फोन लाइन काम नहीं कर रहे हैं और भूकम्प प्रभावित इलाकों का दूसरे क्षेत्रों से न के बराबर संर्पक है.


Click it and Unblock the Notifications