गिलाद शालित वीडियो पर दिखे

गिलाद शालित वीडियो पर दिखे

तीन साल पहले फ़लस्तीनी संगठन हमास द्वारा बंधक बनाए गए इसराइली सैनिक गिलाद शालित पहली बार एक वीडियो पर दिखाऊ दिए.

इसराउल के टेलिविज़न चैनल पर दिखाए गए इस वीडियो में करीने से कटे हुए बालों के साथ गिलाद शालित स्वस्थ दिखाई दिए. 23 वर्षीय गिलाद शालित को इस वीडियो में 14 सितंबर का अख़बार पढ़ते दिखाया गया है.

इस वीडियो के बदले इसराइल ने 19 फ़लस्तीनी महिला क़ैदियों को रिहा किया है. 18 क़ैदियों को पश्चिमी तट से और एक गर्भवती महिला क़ैदी को उनके दो साल के बेटे के साथ ग़ज़ा में रिहा किया गया.

इसराइल के प्रधानमंत्री बिन्यामिन नेतन्याहू को सौंपने से पहले इसराइली अधिकारियों ने इस वीडियो को देखा और उसके बाद ही बंदी महिलाओं को रिहा किया गया.

तीन साल पहले ग़ज़ा में हमास चरमपंथियों द्वारा पकड़े जाने के बाद गिलाद शालित की यह पहली तस्वीर या वीडियो आया है.

सन 2006 में पकड़े जाने के बाद से गिलाद शालित का एक ऑडियो टेप और तीन पत्र भी हमास ने जारी किए थे.

मिस्र की मध्यस्थता में गिलाद शालित को रिहा करवाने की सभी कोशिशें पिछले तीन सालों से असफल होती रही हैं.

इस वीडियो के बदले रिहा की गई फ़लस्तीनी महिलाओं के बारे में यह कहा जा रहा है कि उन्हें छोटे मोटे अपराधों के लिए सज़ा दी गई थी और उनमें से अधिकतर की सज़ा ख़त्म होने वाली थी.

माना जाता है कि हमास के प्रतिनिधियों के साथ यह वीडियो टेप मिस्र भेजा गया था.

ग़ज़ा पर नियंत्रण कर रहे फ़लस्तीनी गुट हमास ने अंतर्राष्ट्रीय रैड क्रॉस संस्था को कभी गिलाद शालित से मिलने की अनुमति नहीं दी थी.

गिलाद शालित की रिहाई और घर वापसी के बदले हमास कम से कम एक हज़ार फलस्तीनी क़ैदियों की रिहाई की मांग कर रहा है.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+