शिक्षण संस्थान बंद होने से छात्रों का भविष्य खतरे में
आल मणिपुर स्टूडेंटस यूनियन (एएमएसयू) ने नौ सितंबर से राज्य के सभी स्कूलों और कालेजों को अनिश्चतकाल के लिए बंद करने का आह्वान किया था। यह संगठन गत जुलाई में कथित रुप से एक युवक की न्यायिक हिरासत में हुई मौत के बाद से ही मुख्यमंत्री ओकराम इबोबी के इस्तीफे की मांग कर रहा है।
गुस्साए अभिभावक हजारों छात्रों का भविष्य खतरे में डालने के लिए एएमएसयू और सरकार दोनो को दोषी ठहरा रहे हैं।
राज्य के शिक्षा मंत्री एल.जयंत कुमार ने कहा," हम इस गतिरोध को समाप्त करने की कोशिश करने के लिए आंदोलनकारी समूह से बातचीत करने की कोशिश कर रहे हैं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications