Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

परमाणु संयंत्रों के निरीक्षण के लिए ईरान सहमत

समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार ईरान ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के पांच स्थायी सदस्यों सहित जर्मनी के साथ गुरुवार को एक बैठक की थी।

अमेरिका के सहायक विदेश मंत्री निकोलस बर्न्‍स और उनके ईरानी समकक्ष सईद जलीली के बीच सीधी बातचीत के दौरान ईरान अंतर्राष्ट्रीय समुदाय की चिंताओं का निवारण करने के लिए बातचीत आगे भी जारी रखने पर सहमत हुआ।

अमेरिका और ईरान के प्रतिनिधियों के बीच सीधी बातचीत पिछले 30 सालों में पहली बार हुई है। 14 महीनों तक बातचीत बाधित रहने के बाद जेनेवा में हुई इस अहम बैठक को ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर आगे विचार विमर्श की दिशा में पहले कदम के रूप में देखा जा रहा है।

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के पांच स्थाई सदस्यों सहित जर्मनी ने ईरान के परमाणु कार्यक्रम को लेकर चिंता जताई थी।

यूरोपीय संघ की विदेश नीति के प्रमुख जेवियर सोलाना ने कहा, " हमारी ईरानी प्रतिनिधि मंडल के साथ अच्छी बातचीत हुई है।"

सोलाना ने कहा कि ईरान संयुक्त राष्ट्र की निगरानी संस्था अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (आईएईए) के साथ पूरी तरह से सहयोग करने पर सहमत हो गया है।

अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा ने वाशिंगटन में बातचीत को रचानात्मक बताया हालांकि ओबामा ने ईरान को चेताया कि उसे दुनिया को आश्वस्त करना होगा कि उसका परमाणु कार्यक्रम शांतिपूर्ण उद्देश्य के लिए है और अमेरिका का धर्य असीमित नहीं है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+