भारत में 37 वर्षो में सबसे खराब मानसून
नई दिल्ली, 1 अक्टूबर (आईएएनएस)। देश में वर्ष 1972 के बाद से इस साल मानसून सबसे खराब रहा और औसत वर्षा से 24 प्रतिशत कम वर्षा हुई है।
गुरुवार को जारी आधिकारिक आंकड़ों में भू-विज्ञान मंत्रालय ने कहा, "वर्ष 2009 की मानसूनी वर्षा की पूर्व के वर्षो से तुलना करने पर वर्ष 1972 के बाद से यह सबसे खराब रही।"
मानसून की अवधि एक जुलाई से 30 सितम्बर के दौरान नौ प्रतिशत जिलों में अधिक, 32 प्रतिशत जिलों में सामान्य, 51 प्रतिशत जिलों में कम और आठ प्रतिशत जिलों में अत्यल्प वर्षा दर्ज की गई है।
देश के चार मुख्य क्षेत्रों में से पश्चिमोत्तर क्षेत्र में औसत से 36 प्रतिशत कम वर्षा दर्ज की गई है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और राजस्थान कम वर्षा से सबसे अधिक प्रभावित हुए हैं।
पूर्वोत्तर क्षेत्र में औसत से 27 प्रतिशत और मध्य भारत में औसत से 20 प्रतिशत कम वर्षा हुई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications