दुष्कर्म के आरोपी की पिटाई
पुलिस के अनुसार घटना जिले के बछराऊं थाना क्षेत्र के घसियावाला गांव की है, जहां पंचायत ने पीड़ता के परिवार से इस आरोपी को तब तक पीटने को कहा कि जब तक कि वह अधमरा न हो जाए।
ग्रामीणों के मुताबिक मोहम्मद शरीफ ने कथित तौर पर गुरुवार को पड़ोस में रहने वाली किशोरी के साथ बलात्कार किया, जिसके बाद उसे पंचायत के सामने लाया गया। पंचायत के फरमान पर पीड़िता के परिजनों ने आरोपी का मुंह काला कर जमकर पिटाई की और फिर जूतों की माला पहनाकर गांव घुमाया।
बछराऊं के थाना प्रभारी देवेन्द्र सिंह तोमर ने शुक्रवार को आईएएनएस को बताया कि स्थानीय संवादताताओं के माध्यम से शुक्रवार को इस संबंध में जानकारी मिली। उन्होंने कहा कि घटना की जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications