आस्ट्रेलिया में एक और भारतीय छात्र पर हमला (लीड-1)

समचार पत्र 'एज' के मुताबिक छात्र मंगलवार को कीलर प्लेन्स रेलवे स्टेशन पर रात 12.15 बजे बस से उतरा था। वहीं पर दो स्थानीय लोगों ने उससे सिगरेट मांगी और उसने दोनों को एक-एक सिगरेट दे दी।

इसके बाद जैसे ही भारतीय छात्र चलने के लिए मुड़ा उसके सिर पर बास्केटबाल के बैट से कम से कम छह वार किए गए।

छात्र इस हमले के कारण अचेत होकर गिर पड़ा और हमलावर वहां से फरार हो गए।

कांस्टेबल केविन स्कावर्स ने बताया कि हमला बिना किसी उकसावे के किया गया।

उसने कहा, "ऐसा लगता है कि वे स्टेशन के आसपास किसी की तलाश में थे। उन्होंने पीछे से छात्र के सिर पर हमला कर दिया।"

ज्ञात हो कि हाल के महीनों में आस्ट्रेलिया में भारतीय छात्रों पर हमले की घटनाओं के बाद आस्ट्रेलिया सरकार ने ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए कड़े कदम उठाने का वादा किया था।

भारत के नए उच्चायुक्त पीटर वर्गीज ने पिछले सप्ताह कार्यभार संभालने के तत्काल बाद स्वीकार किया था कि हमलों के बाद हमारे कार्यालय और भारत में आस्ट्रेलियाई दूतावास ने इस मुद्दे को गंभीरता से लिया है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+