नौका दुर्घटना : शनिवार को भी जारी रहेगी शवों की तलाश (राउंडअप)

इस बीच दुर्घटना में मृतकों और पीड़ितों और पहुंचाने के मुद्दे पर राज्य सरकार और रक्षा मंत्रालय के बीच कटुता भी आ गई। राज्य सरकार की ओर से सैन्य विमान की मांग किए जाने पर रक्षा मंत्रालय ने 45 लाख रुपये की मांग कर दी।

इदुक्की के पुलिस अधीक्षक पी.के.कुट्टापेयी ने कहा कि गोताखोर अभी भी शवों की खोज कर रहे हैं।

कुट्टापेयी ने आईएएनएस को बताया, "अभी तक लापता लोगों के बारे में कोई आधिकारिक शिकायत नहीं दर्ज कराई गई है। ऐसी खबरें आ रहीं हैं कि चार लापता लोगों का अभी भी पता लगाया जाना बाकी है। गोताखोर अपना प्रयास जारी रखे हुए हैं।"

इस दुर्घटना में मरने वालों में दिल्ली और तमिलनाडु के 12-12 लोग शामिल हैं। आंध्र प्रदेश और पंश्चिम बंगाल के पांच-पांच, जबकि कर्नाटक और केरल के तीन-तीन और मुंबई का एक व्यक्ति शामिल है।

उधर केरल के एक वरिष्ठ मंत्री ने शुक्रवार को यहां कहा कि पीड़ितों को पहुंचाने के लिए एक सैन्य विमान के लिए रक्षा मंत्रालय ने केरल सरकार से 45 लाख रुपये मांगे थे।

राज्य सरकार ने हालांकि रक्षा मंत्रालय की उस मांग को ठुकरा दिया और इसके बदले शवों को नई दिल्ली, मुंबई, हैदराबाद और बेंगलुरू सहित विभिन्न स्थलों पर पहुंचाने के लिए एक निजी विमानन कंपनी से दो विमान किराए पर ले लिए। इस प्रक्रिया में सरकार को 25 लाख रुपये से भी कम खर्च करने पड़े हैं।

मंत्री ने नाम न जाहिर करने की शर्त पर आईएएनएस को बताया, "हमने रक्षा मंत्रालय से आग्रह किया था कि पीड़ितों के शवों को देश के विभिन्न हिस्सों में पहुंचाने के लिए सेना का एक विमान मुहैया कराया जाए। वहां से 45 लाख रुपये बतौर किराए के रूप में मांगा गया। वहां से यह भी कहा गया कि विमान का उपयोग नागरिक उद्देश्यों के लिए नहीं किया जाएगा।"

मुख्यमंत्री वी.एस.अच्युतानंदन ने भी सेना का विमान न मुहैया कराने के लिए केंद्र सरकार की आलोचना की है।

सूत्रों ने कहा कि अच्युतानंदन ने रक्षा मंत्री और केरल के पूर्व मुख्यमंत्री ए.के.एंटनी से इस मुद्दे पर बातचीत की थी।

मंत्री ने आईएएनएस से कहा, "मुख्यमंत्री और रक्षा मंत्री के बीच बातचीत के बाद हमारे मुख्य सचिव ने रक्षा मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ संपर्क किया। उन्होंने हमें सूचित किया कि इस काम में इस्तेमाल में लाया जाने वाला एक विमान चंडीगढ़ में है और उसे कोच्चि पहुंचने में आठ घंटे लगेंगे।"

मंत्री ने कहा, "उसके बाद हमने किंगफिशर एयरलाइंस से संपर्क किया और शवों को तथा जिंदा बचे लोगों को दो विमानों में भर कर देश के विभिन्न हिस्सों में पहुंचाया गया। कंपनी ने 400,000 रुपये प्रति घंटे के हिसाब से मांगा था और इस हिसाब से इस काम में 25 लाख रुपये से भी कम लागत आई।"

मंत्री ने कहा कि कोयम्बटूर में वायुसेना बेस के अधिकारी अपने एक विमान को मुहैया कराना चाहते थे, लेकिन उन्हें इसके लिए नई दिल्ली स्थित मुख्यालय से मंजूरी नहीं मिल पाई।

उल्लेखनीय है कि बुधवार की शाम को केरल के थेक्कडी में पेरियार वन्यजीव अभयारण्य झील में हुई नौका दुर्घटना में 41 लोगों की मौत हो गई थी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+