राजस्थान के 125 पंचायत राज प्रतिनिधियों ने राष्ट्रीय सम्मेलन में भाग लिया
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती और पंचायत राज के स्वर्ण जयंती वर्ष 2009-10 को "ग्राम सभा वर्ष" के रूप में मनाने के उपलक्ष में आयोजित इस सम्मेलन को प्रधानमंत्री डॉं. मनमोहन सिंह, सपं्रग की अध्यक्ष सोनिया गांधी, केंद्रीय ग्रामीण विकास एवं पंचायत राज मंत्री डॉं. सी.पी. जोशी ने संबोधित किया। केंद्रीय ग्रामीण विकास एवं पंचायतराज राज्यमंत्री और अन्य विशिष्ट जन भी सम्मेलन में उपस्थित थे।
सम्मेलन में उदयपुर के जिला प्रमुख केशवचंद लबाना को केन्द्रंीय ग्रामीण विकास राज्यमंत्री कुमारी अगाथा संगमा ने प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications