मानव उत्पत्ति पर प्रकाश डालेगा सबसे पुराना कंकाल
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार इस कंकाल ने मानव और बंदरों के विकास की वर्षो पुरानी मान्यताओं को चुनौती दी है।
गुरुवार को शोध समूह के सह निदेशक और कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय के मानवविज्ञानी टिम व्हाइट ने कहा, "यह न तो चिम्पांजी है और न ही मानव है। यह हमें बताता है कि हम पहले क्या थे।"
अब तक मिले कंकालों में 'अर्डी' का कंकाल सबसे अधिक पूर्ण है। यह कंकाल वर्ष 1970 में मिले प्रसिद्ध लूसी कंकाल से 10 लाख से भी अधिक वर्ष पुराना है।
'अर्डी' के संबंध में पहला शोध पत्र वर्ष 1994 में प्रकाशित हुआ था लेकिन इसका जीवाश्म इतना नाजुक था कि 'अर्डी' के कंकाल के पुननिर्माण और विश्लेषण में 15 वर्ष का समय लग गया।
शोध से वैज्ञानिकों को मानव और बंदर के संयुक्त पूर्वजों को जानने में मदद मिली है। अर्डी और उसकी प्रजातियां आधुनिक बंदरों से उतनी समान नहीं हैं जितना कि वैज्ञानिकों को उम्मीद थी। इससे वैज्ञानिकों के मानव के पुरातन पूर्वजों के कपि जैसे दिखने के पुराने विश्वास को चुनौती मिली है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications