युवा राष्ट्रपिता के जीवन एवं सिद्वान्तों से प्रेरणा ले : राज्यपाल
सिंह ने शुक्रवार को दौसा में हरित राजस्थान एवं सामाजिक सद्भावना सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में सभी समुदायों के लोगों को भाईचारे तथा प्रेम से रहने की सीख देते हुए कहा कि जब हम राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी के सत्य एवं अहिंसा के मार्ग का सही मायने में अर्थ समझ लेंगे तभी समाज में शान्ति, एकता एवं सद्भावना कायम होगी।
पर्यावरण संरक्षण के लिये 'हरित राजस्थान' कार्यक्रम की सफलता को जरूरी बताए हुए सिंह ने कहा कि अलवर जिले में राजेन्द्र सिंह और कुछ दूसरे लोगों ने जल संरक्षण के क्षेत्र में जो काम किया है, उसे आगे ले जाने की आवश्यकता है। मरू भूमि में सैकड़ों वर्षो से बावड़ियों ने पेयजल की निरन्तर उपलब्धता सुनिश्चित की है। उन्होंने कहा कि इजराइल जैसे मरूस्थलीय देश से सीख लेकर राजस्थान में जल संरक्षण का कार्य आगे बढ़ाया जा सकता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications