तूफान से पहले ही फिलीपींस में कोहराम
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक रक्षा सचिव गिलबटरे टीओडोरो ने कहा है कि जरूरी सामानों की कीमतों पर नियंत्रण करने और स्थानीय आपातकालीन कोषों को मुक्त करने का सरकार को अधिकार दे दिया गया है।
टीओडोरो ने कहा है कि उत्तरी प्रांतों, बुलकाना और पांपांगा के स्थानीय अधिकारी नदी के किनारों पर और निचले इलाकों में रहने वालों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने के काम की निगरानी कर रहे हैं। तूफान के शनिवार तक पहुंचने की आशंका है।
तूफान के रास्ते में पड़ने वाले पूर्वी प्रांतों, अलबे और कैमराइन्स नोर्टे में भी 2,000 से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है।
टीओडोरो ने नागरिकों को चेतावनी दी है कि जिन लोगों ने अपने स्थानों को छोड़ने से इंकार कर दिया है, उन्हें तूफान से घिरने की स्थिति में बचाया नहीं जाएगा।
उन्होंने कहा है, "इस बात की कतई उम्मीद न की जाए कि ऐसे लोगों को बचाने के लिए हम कोई खतरा मोल लेंगे।"
मुख्य मौसम विज्ञानी नैथानील ने कहा है कि परमा बहुत भयानक तूफान है और यह बेहद विनाशकारी साबित हो सकता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications