अफगानिस्तान और इराक में विफल रही सैन्य कार्रवाई : दलाई लामा
दलाई लामा ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, "इराक और अफगानिस्तान के बारे में कुछ कहना जल्दबाजी है। मेरा मानना है कि अब तक हुई सैन्य कार्रवाई विफल रही है। कट्टरपंथी और भी कट्टर हो रहे हैं।"
उल्लेखनीय है कि दलाई लामा को यहां कैलगरी विश्वविद्यालय की ओर से डॉक्टरेट की मानद उपाधि से नवाजा गया है। उन्होंने कहा कि इन दोनों देशों में निदोर्षो की हत्या ने आतंकवादियों के लिए सहानुभूति का माहौल पैदा किया है।
उन्होंने द्वितीय विश्व युद्ध में अमेरिका के हस्तक्षेप और कोरियाई विवाद का हवाला देते हुए कहा कि कुछ मामलों में सैन्य कार्रवाई को उचित ठहराया जा सकता है।
गौरतलब है कि कनाडा उन चंद देशों में एक है जिन्होंने दलाई लामा को मानद नागरिकता प्रदान कर रखी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications