सोनिया गांधी ने किया पंचायती राज प्रदर्शनी का शुभारंभ
गांधी पंचायती राज की स्वर्ण जयंती के अवसर पर शुक्रवार को नागौर जिला मुख्यालय पर आयोजित समारोह में हिस्सा लेने आई थीं। उल्लेखनीय है कि अक्टूबर, 1959 को प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू ने नागौर में ही दीप प्रज्जवलित कर देश में पंचायती राज व्यवस्था की नींव रखी थी।
इस अवसर पर पूर्व केन्द्रीय मंत्री रामनिवास मिर्धा ने कहा कि पंचायती राज संस्थाओं को मजबूत बनाने के लिए पूरे देश में समयबद्घ कार्यक्रम चलाकर इन संस्थाओं को संवैधानिक अधिकार सौंपने होंगे।
पूर्व केन्द्रीय मंत्री मणिशंकर अय्यर ने जनसभा में कहा कि पण्डित जवाहरलाल नेहरू ने पंचायती राज की अलख जगाई थी, उनके इस महत्वपूर्ण कार्य को हमें आगे बढ़ाना है।
केन्द्रीय सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार राज्यमंत्री सचिन पायलट ने कहा कि इस देश की आवाम ने प्रजातंत्र की जड़ें मजबूत करते हुए पंचायती राज को गांव-गांव तक पहुंचाया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications